राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने राष्ट्रध्वज फहराकर ली परेड की सलामी..

Spread the love

मुख्य समारोह में प्रदेश के पशु पालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने राष्ट्रध्वज फहराकर ली परेड की सलामी..

प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन..

विभिन्न विभागों ने निकाली झांकियां..

उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारीकर्मचारी हुए सम्मानित..

झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र..

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया..

जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस..

दमोह : जिले में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) बड़े हर्षोउल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, जिले भर में शान से लहराया। मुख्य समारोह स्थानीय स्टेडियम मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रात: 9 बजे राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक हेमंत बरहैया के साथ सलामी परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने हर्षोउल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे गगन में मुक्त किये। राज्यमंत्री श्री पटेल ने साल श्रीफल भेंट कर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने  मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश में भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऍं। आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व-गुण  के फलस्वरूप यह संभव हुआ है। आज संपूर्ण विश्व में भारत की गरिमा और साख बढ़ रही है।     

         गणतंत्र दिवस की वर्षगाँठ पर यह बताते हुए प्रसन्नता है कि एक वर्ष में प्रदेश के चहुँमुखी विकास के साथ प्रदेश की जनता के हित में जन-सहयोग से जो कार्य हुए हैं, उनसे मध्यप्रदेश विकसित राज्य के रूप में पहचान बना रहा है। इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के लगभग साढे़ आठ करोड़ नागरिकों को जाता है, जो इस पहचान के शिल्पकार रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुरूप विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश की हमारी यात्रा निरंतर चल रही है।

         प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 25 दिसम्बर 2024 को छतरपुर जिले के खजुराहो में देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना, केन-बेतवा परियोजना का भूमि-पूजन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वें जन्म जयंती वर्ष में मध्यप्रदेश को मिली इस सौगात में मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा और सागर जिले शामिल हैं।

 परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के इन जिलों के कुल 8 लाख हेक्टेयर से अधिक और उत्तरप्रदेश के ढाई लाख हेक्टेयर, इस प्रकार कुल साढे़ 10 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, मध्यप्रदेश की 41 लाख एवं उत्तरप्रदेश की 21 लाख आबादी को पेयजल सुविधा भी प्राप्त होगी।

         प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने ज्ञान (GYAN) का मंत्र दिया है, जिसका अर्थ है गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी। ज्ञान पर ध्यान के ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। अपनी सम्पूर्णता में यह समाज के सशक्तिकरण का मंत्र है।

         इस मंत्र की सिद्धि की दिशा

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com