नोहटामहोत्सवमेंव्यस्थायेंचाकचौबंदकीजायेगी-कलेक्टर कोचर..

Spread the love

नोहटा के कलचुरी कालीन मंदिर को प्रदेश, देश और दुनिया के पटल पर लाने का छोटा सा प्रयास है, जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित-राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी..

19 फरवरी को जितेन्द्र खरे के साथ कलाकारों द्वारा राई नृत्य..

20 फरवरी को विनोद कुमार द्वारा आल्हा भक्ति गायन कार्यक्रम होंगे..

22 से 26 फरवरी तक संस्कृति विभाग के द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें गायिका शहनाज अख्तर, कवि सम्मेलन में शैलेश लोढ़ा, भवन मोहिनी, लक्ष्मण नेपाली सहित अन्य कवियों के साथ एक कवि सम्मेलन संपन्न होगा..

बैठक में सामाजिक संगठनों एवं मीडियाजनों से हुई चर्चा..

नोहटा महोत्सव में व्यस्थायें चाक चौबंद की जायेगीकलेक्टर कोचर..

दमोह : 18 फरवरी 2025

            नोहलेश्वर महोत्सव सांस्कृतिक चेतना यात्रा 19 फरवरी को दोपहर 2 बजे दमोह के जटाशंकर से शुरू कर रहे हैं जिसमें बुंदेलखंड की परम्‍परायें, बुंदेलखंड के नृत्य इन सभी का प्रदर्शन यात्रा में होगा। बुंदेलखंड की संस्कृति आगे बड़े इस उद्देश्य से सांस्कृतिक चेतना यात्रा निकाल रहे हैं। इसमें सभी सामाजिक संगठन के लोग शामिल होंगे, यात्रा जटाशंकर धाम से कीर्ति स्तंभ, घंटाघर, राय तिराहा, स्टेशन चौक, तीन गुल्ली, कॉलेज रोड, किल्लाई नाका, नव जागृति स्कूल, महाराणा प्रताप चौक और कृष्णा पैलेस यहां तक पैदल यात्रा रहेगी जिसमें सभी संगठन रहेंगे। इस आशय की बात  प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक, न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित विभिन्न सामाजिक और स्वयं सेवी संगठनों और मीडिया से चर्चा करते हुये कही।

            संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा 19 फरवरी से पूरे दस दिवसीय मेले का कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, इसमें बड़े-बड़े कलाकार शामिल होंगे। उन्होंने कहा निश्चित रूप से ऐतिहासिक कार्यक्रम नोहटा में होने जा रहा है, इसके साथ-साथ हेलीकॉप्टर राईड की सुविधा भी दी जाएगी, जो लोग हेलीकॉप्टर राइड का आनंद लेना चाहते हैं इसकी सुविधा शासन मेले में उपलब्ध कराई जा रही है, निश्चित रूप से बहुत ही दिव्य और भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महोत्सव को सफल बनाएं।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा बहुत समय से लोगों की मांग थी कि नोहलेश्वर महोत्सव शुरू होना चाहिए, नोहलेश्वर महोत्सव के नाम से यह महोत्सव शुरू किया जा रहा हैं, महोत्सव के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय मेला भी लगाया जाएगा। यह छोटा सा प्रयास है, इस प्रयास के द्वारा नोहटा के कलचुरी कालीन मंदिर को प्रदेश, देश और दुनिया के पटल पर लाने का छोटा सा प्रयास है, जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। महोत्सव में एक अच्छा कवि सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। 20 फरवरी को जबलपुर के विनोद कुमार द्वारा आल्हा भक्ति गायन का कार्यक्रम होगा, साथ में स्थानीय प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएगी।

            उन्होंने कहा बड़े कलाकारो के प्रोग्राम के साथ ही जो स्थानीय कलाकार है जिन्हें मंच नहीं मिलता है प्रयास किया गया है कि उनको भी मंच दिया जाये, हर दिन स्थानिक कार्यक्रम होंगे और उसके बाद प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में हेलीकॉप्टर राइड की सुविधा कंफर्म हो गई है, हेलीकॉप्टर को 6 सीटर किया गया है, यह पहला प्रयास है जिसमें 500 से 600 बुकिंग हो चुकी है एक दिन में 200 लोगों की ही यात्रा कराई जाएगी, 5 दिन में लगभग 1000 लोगों को यात्रा कराई जाएगी, यात्रा 10 मिनट कराई जाएगी। 19 फरवरी को किशनगंज के जितेंद्र खरे द्वारा बुंदेली राई नृत्य का कार्यक्रम होगा। नोहटा महोत्सव कार्यक्रम को संस्कृति विभाग के कैलेंडर में भी शामिल किया गया है, यह महोत्सव निरंतर होता रहेगा।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया 18 से 28 फरवरी तक दिव्य और भव्य मेला भी लगाया जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम 18 से 28 फरवरी तक चलेंगे, जिसमें स्थानीय कलाकारों, बुंदेलखंड के कलाकारों को अवसर दिया जाएगा, इसके साथ-साथ 22 से 26 फरवरी तक संस्कृति विभाग के द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें गायिका शहनाज अख्तर भी आयेंगी, आदिवासी नृत्य गुदुंब बाजा स्थानीय कलाकारों द्वारा 22 फरवरी को प्रस्तुतियां होंगी, 23 फरवरी को कुनाल गांजा वाला गायक एवं भरतनाट्यम, शास्त्रीय नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य राजस्थानी कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां होंगी, 24 फरवरी को प्रसिद्ध गायिका पलक मुछाल उपस्थित होंगी और अपने गायन के द्वारा सभी का मन मोह लेने का काम करेंगी, कथकली, कुचिपुड़ी, शास्त्रीय नृत्य एवं स्थानीय कलाकार द्वारा भी प्रस्तुतियां होंगी, 25 फरवरी को पंचनाथ जुगलबंदी, कवि सम्मेलन जिसमें शैलेश लोढ़ा, भवन मोहिनी, लक्ष्मण नेपाली सहित अन्य कवियों के साथ एक कवि सम्मेलन संपन्न होगा और स्थानीय कलाकारों द्वारा उस दिन प्रस्तुतियां दी जायेंगी, 26 फरवरी को प्रसिद्ध गायिका अभीलिप्सा पांडा, लखबीर सिंह लक्खा हमारे बीच होंगे, इनके साथ-साथ स्थानीय प्रस्तुतियां भी होगी। इस प्रकार 10 दिन के कार्यक्रम 28 फरवरी तक हैं, जिसमें हर दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। 22 फरवरी से 26 फरवरी तक संस्कृति विभाग के द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा मंत्री जी के मार्गदर्शन में नोहटा मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर लिया था, वहां की तैयारी को एक बार देख लिया है कि कितनी संख्या में लोगों के आने का अनुमान है, इस हिसाब से सारी व्यवस्थाएं एक दम चाक चौबंद की जाएगी। इस आयोजित बैठक में नोहलेश्वर महोत्सव चेतना यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित मीटिंग में आज दमोह नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन /व्यापारिक संगठन /धार्मिक संगठनो सहित स्वयंसेवी संगठनों के लोगों द्वारा सहभागिता की गई। प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन, संत निरंकारी सत्संग मंडल,विश्व हिंदू परिषद, गायत्री परिवार, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, मुस्लिम समाज, लघु उद्योग भारती, वैश्य समाज, लायंस क्लब रोटरी क्लब, हिंदी लेखक संघ, यादव महासभा जैन मिलन, एनजीओ प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा, क्षत्रिय कुर्मी समाज सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई।

            बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, सतेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य अधिकारी तथा स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही सम्मानीय मीडियाजन मौजूद रहे। ज्ञात हो कि आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रारंभ में बैठक आयोजित हुई, उसके बाद मीडिया के साथ वार्ता संपन्न हुई।

जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर सागर नाका पुलिस ने की कार्यवाही..

लगभग 5 लाख रूपये की डीजे सामग्री की जप्त..

दमोह। जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर सागर नाका पुलिस चौकी ने कार्यवाही करते हुये डीजे संचालक सजल पिता शरद पटैल उम्र 21 वर्ष निवासी पिपरिया नायक थाना दमोह देहात पर धारा 223(B) बीएनएस 7/15 कोलाहल अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने से डीजे वाहन एमपी34 जेडबी 5171 मय सामग्री 04 बेस साउण्ड, 08 लायनर साउण्ड, 04 जीबीआर ब्लांडर लाइट, 04 फ्लेकर लाईट, 01 जनरेटर 12.5 केव्ही, 01 स्टेप्लाइजर, 01 मिक्सर, 02 एनएक्सआईडीओ मशीन कीमत लगभग 5 लाख रूपये की सामग्री जप्त कर विवेचना में लिया है।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com