भूसा परिवहन करते हुए ट्रक जप्त ,नोहटा पुलिस द्वारा की जा रही है कार्रवाई..
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले में भूसा परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है, इसी तारतम्य में आज नोहटा थाना अंतर्गत एक ट्रक क्रमांक एमपी 09 HH 3837 को भूसा परिवहन करते हुए जप्त किया गया है। ट्रक चालक ने बताया भूसा सागर से जबलपुर जा रहा था ।
पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ पांडेय ने बताया नोहटा पुलिस द्वारा भूसा परिवहन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात है कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने गत दिनों आदेश जारी कर भूसा परिवहन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे।
पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी नोहटा डॉ जैन ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस थाना नोहटा के द्वारा 4 बजे जानकारी मिली कि यहां पर एक ट्रक भूसा पकड़ा गया है, जो की सागर से जबलपुर की ओर जा रहा था, पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त कर लिया गया है, उसमें देखा की भूसा लदा हुआ था और ओवरलोडेड भी था। भूसा का परिवहन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर द्वारा प्रतिबंधित किया गया है जिसके तारतम्य में पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त करके उसके ऊपर कार्यवाही की गई है।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..