दमोह: अजब धाम गौशाला में भीषण अग्निकांड, 200 से अधिक भूसे की ट्रॉलियां स्वाहा
दमोह। अजब श्री सेवा समिति द्वारा संचालित अजब धाम गौशाला में रविवार को एक हृदयविदारक अग्निकांड हुआ। इस भीषण आग में गौशाला में रखा लगभग 200 से अधिक ट्रॉलियों का भूसा जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना 11 केवी विद्युत लाइन में हुए सर्किट फॉल्ट के कारण घटी। सर्किट फॉल्ट के चलते निकली चिंगारी ने गौशाला में भंडारित भारी मात्रा में भूसे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गौशाला का टीन शेड भी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया।
आग लगने के बाद गौशाला परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि, दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही अधिकांश भूसा जल चुका था। राहत की बात यह रही कि गौशाला में मौजूद पशुओं को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही, विद्युत विभाग से यह रिपोर्ट तलब की गई है कि विद्युत लाइन में सर्किट फॉल्ट किस कारण से हुआ।
अजब धाम गौशाला में भीषण अग्निकांड, 200 से अधिक भूसे की ट्रॉलियां स्वाहा..


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..