एम.एल. सरैया बने मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी निगम मंडल एवं पेंशन संयुक्त मोर्चा दमोह के जिला अध्यक्ष, कर्मचारियों में खुशी की लहर
दमोह, 17 मई 2025 – मध्य प्रदेश शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, निगम-मंडल एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा की एक अहम बैठक शुक्रवार को पेंशनर समाज कार्यालय दमोह में आयोजित की गई। बैठक में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स की उपस्थिति रही।

बैठक में मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज दमोह के जिला अध्यक्ष श्री आर.के. मिश्रा द्वारा श्री एम.एल. सरैया के नाम का प्रस्ताव जिला अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तुत किया गया। जिला महामंत्री श्री ललित कुमार चौबे द्वारा इस प्रस्ताव का समर्थन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री एम.एल. सरैया को मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी निगम मंडल एवं पेंशन संयुक्त मोर्चा, जिला दमोह का अध्यक्ष घोषित किया गया।
नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री एम.एल. सरैया का सभी ने पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में कर्मचारियों व पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण की आशा व्यक्त की। इस अवसर को दमोह जिले के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
बैठक में उपस्थिति प्रमुख जनों में शामिल रहे:
अमित सिंह – जिला अध्यक्ष, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस
अभय भट्ट – जिला अध्यक्ष, आजाद अध्यापक संघ
संजीव ठाकुर – तहसील अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ
डॉ. रमेश अठया – उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस
राजीव विश्वकर्मा – जिला सचिव, शिक्षक कांग्रेस
पी.एन. अहिरवार, एन.बी. पटेल, सुरेश मिश्रा, ईश्वर प्रसाद चौरसिया, ओ.पी. पांडे, वी.के. द्विवेदी, बी.पी. चौबे, आर.के. जैन, सी.एल. कबीरपंथी, के.एल. अहिरवाल, सुरेंद्र कुमार चौबे, के.सी. जैन, आर.एस. पांडे सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण।
मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री एम.एल. सरैया ने कहा कि वह पेंशनर्स और कर्मचारियों की हर समस्या को प्राथमिकता से उठाएंगे और उसका समाधान सुनिश्चित कराएंगे।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..