दमोह में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 11 हजार रुपये का इनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी की बड़ी कार्रवाई
दमोह। 20 मई 2025:
दमोह जिले में विभिन्न गंभीर प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने 11 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है। इनाम की यह घोषणा 08 अलग-अलग मामलों में कुल 07 अज्ञात फरार आरोपी एवं 01 संदेही आरोपी के संबंध में की गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 363 भादवि में संदेही आरोपी नीरज चक्रवती पिता सतई चक्रवती, निवासी हरिजन मोहल्ला जबेरा पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी तरह थाना मड़ियादो के अपराध क्रमांक 90/2024 एवं 343/2020, दोनों ही धारा 363 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा, अन्य मामलों में भी इनाम की घोषणा की गई है:
थाना दमोह देहात:
अपराध क्रमांक 230/2025, धारा 137(2) बीएनएस
अपराध क्रमांक 185/2025, धारा 137(2) बीएनएस
अपराध क्रमांक 773/2024, धारा 137(2) बीएनएस
थाना नोहटा:
अपराध क्रमांक 108/2025, धारा 137(2) बीएनएस
थाना मड़ियादो:
अपराध क्रमांक 135/2024, धारा 137(2) बीएनएस
उपरोक्त सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों पर 1-1 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने बताया कि जो भी व्यक्ति, कर्मचारी या अधिकारी इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करेगा, या कोई सटीक सूचना देगा जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनाम प्रदान करने का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया जाएगा।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..