नट बस्ती में बाल संरक्षण सप्ताह का आयोजन: 30 बच्चों को वस्त्र, 50 परिवारों को राशन किट वितरित..

Spread the love

दमोह/तिदोनी। बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, पोषण और समुदाय के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिदोनी गांव की नट समुदाय बस्ती में ग्रामीण विकास समिति द्वारा संचालित प्री स्कूल एवं पोषण केंद्र में सोमवार को बाल संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों और परिवारों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजन किए गए।

​पोषण व वस्त्र वितरण

​आयोजन के दौरान बस्ती के 30 बच्चों को टी-शर्ट, पैंट एवं लोअर वितरित किए गए। साथ ही, क्षेत्र में कुपोषण की स्थिति को सुधारने के मद्देनज़र एक बड़ी पहल की गई, जिसके तहत 50 परिवारों को सूखा राशन प्रदान किया गया। इस किट में प्रति परिवार 26 किलो चावल व 4 किलो अरहर दाल शामिल थी।

​सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील

​कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) श्री जयवंत सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुनर निरीक्षण मतदाता सूची में अपने नाम अद्यतन कराने की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

​इस अवसर पर सहायक संचालक श्री अनिल कुमार जैन, ग्रामीण विकास समिति से सेवानिवृत्त डीएसपी राजकिशोर सेन, समिति के निदेशक श्री गोविंद यादव, तिदोनी से सरपंच प्रतिनिधि श्री विकास गुप्ता, तथा दीपिका और रोशनी ठाकुर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास समिति की टीम एवं स्थानीय समुदाय का विशेष सहयोग रहा।

About The Author