पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत: हेलमेट पहनने से बची बाइक चालक की जान, एक गंभीर घायल
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के पास पावर हाउस के समीप शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल दमोह जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
हेलमेट का असर
दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की जान बचने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि उसने हेलमेट पहन रखा था। वहीं, दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस घटना को दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी द्वारा पूर्व में वितरित किए गए हेलमेट के सकारात्मक असर के रूप में देखा जा रहा है। हेलमेट की वजह से चालक को गंभीर चोटों से बचने में मदद मिली है।
पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
दमोह-जबलपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार पति की मौत; पत्नी गंभीर
दमोह: दमोह-जबलपुर मार्ग पर हथनी के पास शनिवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
दुर्घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच यह दुर्घटना हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दीपक पिता जीवन सेन (उम्र 30 वर्ष, निवासी हरदुआ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उनकी पत्नी, गायत्री पति दीपक सेन, गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका इलाज दमोह जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी और डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप द्वारा किया जा रहा है।
देहात थाना पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..