महान गांधीवादी विचारक डॉ. राजगोपाल पी.वी. ने बाल विवाह रोकने की अपील की..
संकल्प संस्था के बाल हितैषी कार्यों की प्रशंसा..
हिण्डोरिया। जन संगठन एकता परिषद, दिल्ली के संस्थापक और गांधीवादी विचारधारा के प्रखर समर्थक, अहिंसा मार्ग के प्रवर्तक एवं सुप्रसिद्ध चिंतक डॉ. राजगोपाल पी.वी. ने भारत सरकार द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु संचालित 100 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होकर आगे आना चाहिए।
इससे पूर्व एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत जिला दमोह में सक्रिय संकल्प समाज सेवी संस्था, दमोह की टीम द्वारा ग्राम मझगवां (जिला कटनी) पहुँचकर डॉ. राजगोपाल पी.वी. एवं जिलकार हैरिस बहिन का शाल, श्रीफल, कप एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। संस्था ने उन्हें अपनी कार्य-थीम और ग्रामीण क्षेत्रों में बाल संरक्षण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। डॉ. राजगोपाल ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सहयोग देने की सहमति व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के संतोष सिंह, निर्भय सिंह, संकल्प संस्था के जिला समन्वयक देवेन्द्र दुबे, सुजात खान, रजनी ठाकुर, भूपेन्द्र सिंह, अयोध्या प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..