थाना पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 63 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
दमोह। जिले में बढ़ती अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देश पर पथरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को थाना पथरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लखरौनी की ओर से एक चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर वाहन एमपी 15 ZA 0818 (स्विफ्ट डिजायर) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 7 पेटी अवैध देशी लाल मसाला शराब (63 लीटर / 350 पाव) बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 33 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही करीब 7 लाख रुपये मूल्य का वाहन भी जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया, जिसने अपना नाम प्रशांत पिता शिवदीन आठ्या (उम्र 26 वर्ष), निवासी श्रीनगर कालोनी, मकरोनिया जिला सागर बताया। वहीं दूसरा आरोपी प्रिंस राजपूत उर्फ प्रदुम्म, निवासी वार्ड क्रमांक 01 पथरिया मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जब्त शराब व वाहन को कब्जे में लेकर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी पथरिया अमित मिश्रा, सउनि बलविंदर सिंह, आरक्षक नवीन बैन (09), अजय (749), संदीप (274), अमन बाल्मीकि (855) एवं जीआरएस नंदराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..