इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सीएमई में कैंसर जागरूकता पर जोर..

Spread the love

इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सीएमई में कैंसर जागरूकता पर जोर

तंबाकू त्याग और समय पर बायोप्सी जांच पर विशेषज्ञों ने दिया बल

दमोह। Indian Dental Association के तत्वावधान में दमोह में कैंसर विषय पर कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जबलपुर से पधारे कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने चिकित्सकों को कैंसर की रोकथाम, जांच और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।


डॉ. जैन, जो Tata Memorial Hospital, मुंबई से प्रशिक्षित हैं, ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कैंसर को “लाइफस्टाइल डिजीज” बताते हुए कहा कि तंबाकू, गुटखा और अन्य नशे का सेवन इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं।


तंबाकू और गुटखे से दूरी बनाना जरूरी..


अपने संबोधन में डॉ. जैन ने चिकित्सकों और नागरिकों से तंबाकू एवं गुटखा जैसे नशों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और समय-समय पर जांच कराकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंसर की पुष्टि बायोप्सी जांच से ही होती है और लोगों को बायोप्सी से घबराना नहीं चाहिए। यह एक सामान्य जांच प्रक्रिया है, जो रोग की सटीक पहचान के लिए आवश्यक है। समय पर उपचार ही कैंसर के सफल निदान की कुंजी है।


आयुष्मान योजना से मिल रहा निशुल्क उपचार..


कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।


इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. नवीन दुबे, वरिष्ठ सदस्य डॉ. एम.एस. छाबड़ा, डॉ. अली असगर, डॉ. संजय पालीवाल, डॉ. नीना विलियम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सकों एवं समाज के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को रेखांकित करना रहा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com