पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों के साथ विवाद, मारपीट और धमकी का आरोप
जरारू धाम में चाकू दिखाकर गाली-गलौज करने का आरोप, युवकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
बटियागढ़। बटियागढ़ ब्लॉक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जरारू धाम में पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बरखेड़ा बेस निवासी जितेंद्र अठया और अमित सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मगरोन थाना एवं हटा थाना पुलिस को शिकायत आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए आवेदन में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वे अपने दोस्तों के साथ जरारू धाम में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान मगरोन गांव के कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद के दौरान युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा चाकू दिखाकर धमकी भी दी।
युवकों के मुताबिक घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद किसी तरह वे वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने घटना की जानकारी मगरोन थाना पुलिस को भी दी और कार्रवाई की मांग की, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा अभी तक उनकी पक्की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
घटना को लेकर युवकों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायत आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद के वास्तविक कारण और घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


More Stories
उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए सत्येन्द्र सिंह राजपूत को मिला प्रतिष्ठित रुस्तम जी अवॉर्ड..
रिश्वतखोर सहायक यंत्री को 4 साल का सश्रम कारावास..
“सांदीपनि विद्यालयों की देरी पर 3.68 करोड़ की शास्ति, दिसंबर तक हैंडओवर नहीं तो ब्लैकलिस्ट होगी एजेंसी”