दमोह पुलिस का दिवाली उपहार: 151 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 30 लाख रुपए के फोन रिकवर
एसपी आनंद कलादगि के निर्देशन में साइबर सेल की बड़ी सफलता, मध्यप्रदेश के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों तक ट्रेस किए गए मोबाइल; फोन वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे
दमोह। दीपावली के पर्व पर दमोह पुलिस ने नागरिकों को खास उपहार दिया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर सेल दमोह एवं जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त प्रयास करते हुए 151 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया।
दमोह पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने गुम मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। महंगे स्मार्टफोन वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
30 लाख रुपए के मोबाइल किए बरामद
पुलिस द्वारा रिकवर किए गए 151 मोबाइल फोन में एप्पल आईफोन, सैमसंग, वीवो, ओप्पो सहित विभिन्न कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए है।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन और मार्गदर्शन में साइबर सेल द्वारा लगातार किए जा रहे तकनीकी एवं मैदानी प्रयासों का परिणाम है।
दूसरे राज्यों तक पहुंची साइबर पुलिस की टीम
दमोह पुलिस की साइबर टीम ने आधुनिक तकनीक और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए ऐसे मोबाइल फोन भी ट्रेस किए, जो दमोह जिले के अलावा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे।
मोबाइल फोन की तकनीकी जानकारी और अन्य उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार ट्रेसिंग की गई। संबंधित स्थानों पर पुलिस टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाइल फोन बरामद किए गए। साइबर टीम के इन प्रयासों से लंबे समय से गुम मोबाइलों को खोजने में सफलता मिली।
मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने जताया आभार
गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके वास्तविक मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। नागरिकों ने दमोह पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि और साइबर सेल की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
दीपावली के अवसर पर मोबाइल फोन वापस मिलने से नागरिकों के लिए यह किसी उपहार से कम नहीं रहा।
साइबर सेल की टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान
मोबाइल रिकवरी की इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल, साइबर सेल टीम के प्रधान आरक्षक 353 सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक 280 राकेश अठ्या, आरक्षक 31 रोहित सिंह राजपूत, आरक्षक 37 मयंक दुबे, आरक्षक 66 मनोहर कुर्मी, आरक्षक 633 शुभम नामदेव सहित विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मोबाइल गुम होने पर तत्काल दें सूचना
दमोह पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा मोबाइल में मौजूद महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी, बैंकिंग और सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
दमोह पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि आधुनिक साइबर तकनीक और पुलिस के निरंतर प्रयासों से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जा सकता है।


More Stories
शोभा नगर में बोरी में बंद मिला नवजात बछड़े का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..
हिंडोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 312 पाव अवैध देशी शराब जब्त; कार चालक फरार..
तिंदनी के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर घायल जबलपुर रेफर..