कॉरिडोर निर्माण से शिव धाम में आएगी भव्यता और भक्तों को मिलेगी कई सुविधाएं..
दमोह /- लोकसभा चुनाव समीक्षा बैठक के प्रवास पर दमोह पहुंचे उप मुख्यंत्री जगदीश देवड़ा को देव श्री जागेश्वर नाथ धाम भक्त मंडल जिला दमोह के भक्तों द्वारा बंदकपुर धाम में कॉरिडोर निर्माण हेतु एक ज्ञापन पत्र सोपा गया जिसमें उल्लेखित है कि वर्तमान समय में बुंदेलखंड के इस अति प्राचीन और प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ क्षेत्र पर प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में भक्त आते हैं जिन्हें अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ता है वर्तमान समय को दृष्टिगत रखते हुए अब आवश्यकता है कि इस क्षेत्र का तीव्र गति से विकास हो सभी भक्त निरंतर अनेक वर्षों से प्रयासरत है कि इस धार्मिक क्षेत्र पर कॉरिडोर निर्माण हो भक्तों को सुविधाएं मुहैया कराई जाए इन्हीं सब बातों को लेकर श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल ने उप मुख्यमंत्री से गेस्ट हाउस में मुलाकात कर पत्र सोपा है।
ज्ञापन लेते समय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके पत्र को में आगे बढ़ाता हूं
यूथ अचीवर्स एवं अभियान के सक्रिय सदस्य कृष्णा पटेल ने कहा कि लंबे समय से बांदकपुर धाम में श्री जागेश्वर नाथ कॉरिडोर बनने का अभियान चल रहा है भक्तों को अनेक आसुविधाएं निरंतर देखने मिलती है जिसे हृदय में अत्यंत पीड़ा होती है आज दमोह पहुंचे उपमुख्य मंत्री को सभी भक्तों ने एक ज्ञापन पत्र सौंप कर कॉरिडोर निर्माण हेतु आग्रह किया है और पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सहयोग से भव्य और दिव्य कॉरिडोर का निर्माण होगा और भक्तों को अनेक सुविधाएं और सौगातें मिलेगी।
ज्ञापन के समय प्रमुख रूप से बुंदेलखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया जी एवं दमोह भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी ने बांदकपुर कॉरिडोर का समर्थन करते हुए उप मुख्यमंत्री जी के समक्ष शिव भक्तों की मांग का समर्थन करते हुए बांदकपुर कारीडोर निर्माण हेतु अपनी बात रखी
ज्ञापन में यूथ अचीवर्स कृष्णा पटेल,महेंद्र तिवारी, नितिन सिंह राजपूत, शंकर गौतम, मुकेश ठाकुर, कमलेश दुबे, तुलसीराम तिवारी,अभिषेक चोबे,चंद्रपाल सिंह परिहार ,सहित भक्त मंडल से जुड़े अनेक शिव भक्तों की उपस्थिति रही।



More Stories
हस्ताक्षर अभियान के साथ टीम उम्मीद का 18वां स्वच्छता अभियान सम्पन्न..
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..