आज का भारत सिंह के समान है जो ईंट का जबाव पत्थर से देता है – प्रीतम सिंह जिलाध्यक्ष ने पर सभा में मांगा जनता का आशीर्वाद
दमोह – लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर सतत् जनसंपर्क और जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है,
दमोह लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने दमोह विधानसभा के शक्ति दमोह विधानसभा के अभाना मंडल में, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी और हटा विधायक उमादेवी खटीक ने हटा विधानसभा मेंमंडल पटेरा में ग्राम केंद्र देवडोंगरा, कुडई, पटेरा एवं बिला खुर्द, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने जबेरा विधानसभा में आयोजित पथसभा एवं शक्ति केंद्र बैठक, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं बैठक में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया गया।

धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते कहा कि भाजपा ने प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है, महिला पुरुष बच्चे वृद्ध जनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है
लखन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं इस संकल्प में आप सभी का वोट हमारे लिए आशीर्वाद है।
प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि आज का भारत सिंह के समान है जिसपर कोई दबाव नहीं बना सकता भारत अब ईंट का जबाव पत्थर से देना जानता है। इसका उदाहरण है पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..