दमोह : 12 जुलाई 2024
प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर आरटीओ क्षितिज सोनी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इस सबंध में आरटीओ श्री सोनी ने बताया स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 01 मैजिक एवं 03 ऑटो पर की गई चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 10 हजार रूपये का कार्रवाई की गई।
उन्होंने आगे बताया महर्षि स्कूल को नोटिस जारी कर स्कूल में संलग्न समस्त वाहन चालकों-मालिकों को वैध दस्तावेज सहित वाहनों के संचालन हेतु निर्देशित किया गया हैं। उन्होंने बताया यह कार्यवाहियां लगातार आगे भी जारी रहेगी।


More Stories
नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित, 20 हितग्राहियों को मिली स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री..
दमोह पुलिस लाइन में जनरल परेड, एसपी आनंद कलादगि ने परखा जवानों का अनुशासन..
दमोह में शराब से जुड़े तीन मामले: नरसिंहगढ़ में युवक की मौत, हिंडोरिया में तीन की तबीयत बिगड़ी; पथरिया में 16 लाख की शराब जब्त..