दमोह। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का 18वां रैवर्षिकीय अधिवेशन भोपाल के नर्मदीय भवन में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह खास रूप से मौजूद रहें। इसी तारतम में दमोह से राकेश श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके संबंध में जिले के समस्त विभागों के कर्मचारियां एवं भारतीय मजदूर संघ दमोह द्वारा नेहरू पार्क दमोह के हाल में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री श्रीवास्तव के उपाध्यक्ष बनने पर समस्त कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। स्वागत करने वालों में श्री धर्मेंद्र चौबे विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, देवेंद्र चौबे महामंत्री, जीडी गुप्ता, सीएल कबीरपंथी, राकेश जैन, एलपी लारिया, आरके मिश्रा, श्रीमती पूजा अवस्थी, संदीप चौबे स्वास्थ्य विभाग, राजेश, तनुज पाराशर, राजा सिंह, प्रेम सिंह, सिकंदर खरारे, अरविंद असाटी, विपिन चौबे, अनिल जैन, तिषिर तिवारी, संजय ठाकुर, सुधीर सोलंकी द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा श्रीवास्तव जी के द्वारा शीर्ष नेतृत्व का एवं उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।
राकेश श्रीवास्तव बने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राकेश श्रीवास्तव..


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..