नई भारतीय न्याय संहिता नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर एक दिवसीय कार्यशाला वन मण्डल दमोह में संपन्न..
दमोह : सामान्य वन मण्डल दमोह अतर्गत वन मण्डलाधिकारी एम.एस. उइके के मार्गदर्शन में नई भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 विषय पर वन मण्डल दमोह के उप वन मण्डल दमोह एवं तेन्दूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले 08 वन परिक्षेत्रों में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी / परिक्षेत्र सहायक स्तर के अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला आयोजित कर उक्त नये कानून के संबंध में अभियोजन अधिकारी कैलाश पटेल, सहायक अभियोजन अधिकारी सतीश कपस्या, सहायक अभियोजन अधिकारी संजय रावत, सहायक अभियोजन अधिकारी अनंत सिंह ठाकुर द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को दोनों नये कानूनों की सूक्ष्मतम जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि किस प्रकार से वन अपराध प्रकरणों में इन नवीन कानूनों का सही-सही उपयोग किया जा सकता है।
उइके ने कहा इस कार्यशाला के आयोजन से वन अधिकारियों को वन अपराध प्रकरणो में सही कार्यवाही प्रकरणों का निपटारा करने में बहुत मदद मिलेगी। उक्त कार्यकम में विशेषरूप से वन मण्डल अधिकारी एस.एस. उइके, उप वन मण्डल अधिकारी तेन्दूखेड़ा प्रतीक दुबे, रेंजर विक्रम चौधरी, ऋिषी तिवारी, अखलेश चौरसिया, नीरज पाण्डे, आश्रय उपाध्याय, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, श्रृष्टि नजा, सतीश मसीह एवं कुरैशी सहित अन्य वन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी मुख्य लिपिक उमाशंकर राय द्वारा किया गया।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..