कलेक्टर कोचर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण..
समिति प्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने दिये निर्देश..
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज जिले के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आज तुलसी वेयर हाउस में संचालित धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति खमरिया बिजौरा एवं जय वेयर हाउस में संचालित धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति मौसीपुरा में निरीक्षण समय बोरियों में धान की भराई निर्धारित वजन से कम पाई जाने एवं बोरियों पर टैग नही लगे होने से समिति प्रबंधक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर कोचर ने ग्राम घाना मैली में मॉ संतोषी वेयर हाउस में संचालित धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति घानामैली के निरीक्षण दौरान गोदाम में भंडारित धान के बोरो में लगे टैंग में कृषकों की जानकारी नही लिखे होने से खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये।

उन्होने सेवा सहकारी समिति सिग्रामपुर द्वारा संचालित खरीदी केन्द्र कोडाकला एवं सिंगपुर खेल मैदान में धान के परिवहन तत्काल किये जाने के निर्देश परिवहनकर्ता को दिये गये।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..