कलेक्टर कोचर ने किया पं. अयोध्या प्रसाद गौतम पंचांग का विमोचन..
दमोह : जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक उपरांत पं. अयोध्या प्रसाद गौतम पंचांग 2025 का विमोचन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित समस्त एसडीएम एवं जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

कलेक्टर श्री कोचर ने पंचांग का विमोचन करते हुये सभी अधिकारियों से अच्छा काम करने की उम्मीद की गई। पंचांग की जानकारी देते हुये डॉ.प्रकाश गौतम ने बताया कि ग्रहों की भी प्रकृति होती है, उसी अनुरूप शुभ-अशुभ फल देते हैं। इस वर्ष गोचर चुनाव में 6 विभाग शुभ ग्रहों को एवं 4 विभाग अशुभ ग्रहों को प्राप्त हुये है, जिससे नर्य वर्ष में चतुर्मुखी विभाग की उम्मीद है।
कलेक्टर कोचर ने सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये किया सम्मानित..
दमोह : सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज समय सीमा बैठक के उपरांत प्रशंसा पत्र प्रदान किये।

इस अवसर पर ग्रुप “ए” में सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दमोह गंगा सिंह रावत, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जबेरा आदित्य दाहिया, तहसीलदार हटा प्रवीण त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार ग्रुप “बी” में थाना प्रभारी जबेरा विकास सिंह चौहान, कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग नोहटा प्रभात कुमार दुबे एवं कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग तेजगढ़ तथा ग्रुप “सी” में थाना प्रभार कुम्हारी रोहित द्विवेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बटियागढ़ दिनेश कुमार पटेल एवं थाना प्रभारी गैसाबाद प्रीति पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
More Stories
जिला जेल दमोह का आकस्मिक निरीक्षण..
सरपंच-सचिव की मिलीभगत से उजागर हुआ मनरेगा में भ्रष्टाचार..
24 घंटे में 14 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार..