श्री सद्गुरु सेवासंघ ट्रस्ट के द्वारा प्रतिमाह की तरह लगाया निशुल्क नेत्र शिवर..
शिविर के माध्यम से मिल रहा हैं सैकड़ों मरीजों को नेत्र स्वास्थ्य लाभ..
दमोह/जानकीकुंड चित्रकूट: श्री सद्गुरु सेवासंघ ट्रस्ट सतना द्वारा दमोह जिले के राजा पटना में हर महीने लगाए जाने वाले निःशुल्क नेत्र शिविर ने हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी है। यह शिविर हर महीने की 2 तारीख को सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाता है।

परम पूज्य श्री रणछोड़ दास जी महाराज के नेतृत्व में चल रहे इस शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। ऑपरेशन के लिए उसी दिन चित्रकूट भेजा जाता है। मरीजों को ऑपरेशन और जांच के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लाना जरूरी है। ऑपरेशन के एक महीने बाद निःशुल्क फॉलो-अप चश्मा भी दिया जाता है।
शिविर के बाद मरीजों को जानकीकुंड चित्रकूट सतना के लिए दो बसों से रवाना किया जाता है।
यह शिविर उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें बेहतर नेत्र चिकित्सा नहीं मिल पाती थी।
श्री सद्गुरु सेवासंघ ट्रस्ट के इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें बधाई!


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..