हटा उपजेल पँहुचे कलेक्टर कोचर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
दमोह : 03 जनवरी 2025
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज हटा उपजेल पहुंचे, कलेक्टर ने यहां जेल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री कोचर ने बन्दियों से मुलाकात की, जेल में किचिन शेड, स्टोर स्थिति आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यंहा कुछ कमियां पाए जाने पर जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह चौधरी को सुधार हेतु निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के आयोजन हेतु तैयारी बैठक 06 जनवरी को..
दमोह : 03 जनवरी 2024
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह 2025 का आयोजन 26 जनवरी 2025 को किया जायेगा। उक्त अवसर पर समारोह आयोजित किये जाने हेतु तैयारी बैठक 06 जनवरी 2025 को टी.एल. बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को उक्त बैठक में उपस्थित होने कहा है।
शीला पटेल ने राज्यपाल पुरस्कार से प्राप्त राशि के कुछ अंश से कराई
स्कूल में वॉल पेंटिंग एवं सौंदर्यकरण कार्य

दमोह : 03 जनवरी 2024
शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया की शिक्षिका शीला पटेल को इस वर्ष राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उन्होंने पुरस्कार से प्राप्त राशि का कुछ अंश अपनी शाला को आकर्षक, सुंदर व स्वच्छ बनाने में लगाया है। उनके कार्यों की प्रशंसा समस्त ग्राम वासियों द्वारा द्वारा की जा रही है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..