अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में पुलिस का छापा..
दमोह के चैनपुरा में चल रही थी हथियार बनाने की फैक्ट्री..
आरक्षक ग्राहक बनकर पहुंचा तो गिरफ्त में आए सिकलीगर..
10 देशी कटटा, 2 छकड़ी रिवाल्वर, 2 पिस्टल बरामद किए गए..
अब खरीददारों को भी दबोचेगी पुलिस..

एंकर। दमोह- नए साल के तीसरे दिन दमोह कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें कटटा, पिस्टल, रिवाल्वर छकड़ी बनाने का अवैध कारखाने का पर्दाफाश किया है। जो लंबे समय से चल रहा था। जिसकी भनक कोतवाली पुलिस को लगी तो सिपाही को ही ग्राहक बनाकर भेजा तो अवैध हथियारों को बनाने वाले गिरफ्त में आ गए हैं। अभी विक्रेताओं के साथ अवैध हथियार खरीदने वाले ग्राहकों की भी धरपकड़ की जाएगी। जिसमें आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा चैनपुरा में संचालित अवैध फायर आम्र्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए है। जिनमें 10 देशी कटटा, 2 छकड़ी रिवाल्वर, 2 पिस्टल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक ग्लांडर व एक बोर मशीन, देशी कटटा व पिस्टल बनाने का अधबना सामान जब्त किया गया है। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें भरत भूषण बंसल चैनपुरा, परमसुख रैकवार जबलपुर नाका व भूरा उर्फ रजनीकांत विश्वकर्मा आंवरी हिण्डोरिया को गिरफ्तार किया गया है। जिन पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद राज, सउनि राकेश पाठक, रघुराज सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश अठया, सौरभ टंडन, सूर्यकांत पांडेय, महेश यादव, देवेंद्र रैकवार, प्रमोद चौबे, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, रानू राय, मनोज पांडेय व सैनिक राकेश दुबे की सराहनीय भूमिका रही है। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस संदर्भ में एसपी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।


More Stories
पहले वीडियो पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अब सफाई ठेका कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग..
पितरों के निमित्त 20 वर्षों से अखंड भागवत कथा की परंपरा, मारूताल में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु..
जंगल में भैंस लेने गए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गोली चलाने का भी आरोप..