श्री दिगम्बर जैन औषधालय कमेटी की आमसभा संपन्न..बांसा नगर के इतिहास मे प्रथम बार होने जा रहा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव..

Spread the love

श्री दिगम्बर जैन औषधालय कमेटी की आमसभा संपन्न.. 
दमोह – श्री दिगम्बर जैन औषधालय कमेटी दमोह की आम सभा का आयोजन जैन औषधालय भवन में 14 जनवरी को निर्वाचन अधिकारी रतन चंद जैन के आतिथ्य में आयोजित की गई, आमसभा के 84 सामान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। जिसमे मंगलाचरण आनंद जैन अन्नू ने किया तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी रतन चंद जैन ने 15 जनवरी से निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।

सह निर्वाचन अधिकारी अभिषेक जैन ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए निर्वाचन की जानकारी दी। कमेटी के सह निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र जैन सोमखेड़ा ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी तथा सह निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बड़कुल ने सामान्य सभा के सदस्यों के नाम में हुए संशोधन की जानकारी दी। आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार कमेटी के सह निर्वाचन अधिकारी सतीश जैन कल्लन भैया ने व्यक्त किया।  निर्वाचन प्रक्रिया के सहयोगी राहुल जैन की उपस्थिति रही।

बांसा नगर के इतिहास मे प्रथम बार होने जा रहा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव..

दमोह।
 नगर गौरव आचार्य श्री 108 उदार सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद एवं मुनि श्री 108 उपशांत सागर जी महाराज के मंगल निर्देशन मे निर्मित हो रहे श्री मुनिसुव्रत तीर्थ का पंचकल्याणक 21 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2025 तक, नगर गौरव आचार्य श्री 108 उदार सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य मे संपन्न होगा। आप सभी इस भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मे सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com