भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने किए श्री जागेश्वर नाथ और श्री बडे बाबा के दर्शन..
जिला भाजपा कार्यालय में आज होगा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत…
दमोह भारतीय जनता पार्टी दमोह के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने नियुक्ति पर सर्वप्रथम बुधवार को दीनदयाल पार्क स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात श्री जागेश्वर नाथ प्रभु के दर्शन और जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तदुपरांत कुण्डलपुर स्थित श्री बडे बाबा के दर्शन किए दर्शन की इस कडी में निवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के साथ निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, बांदकपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, रिंकू गोस्वामी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

जिला भाजपा कार्यालय में आज होगा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत दिनांक 16 जनवरी दिन गुरूवार को जिला कार्यालय में दोपहर 12 बजे होगा। स्वागत कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, सभी मंडलों के अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं संपूर्ण जिले के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रहेगी।



More Stories
माईसेम सीमेंट फैक्ट्री की अनूठी पहल, शासकीय प्राथमिक शाला जगथर का हुआ पूर्ण कायाकल्प..
हस्ताक्षर अभियान के साथ टीम उम्मीद का 18वां स्वच्छता अभियान सम्पन्न..
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..