दमोह- कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एक कार से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह सामग्री एक बड़े हिस्से को प्रभावित कर सकती थी।
पुलिस ने शाम को कोतवाली में एक प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें डीएसपी भावना दांगी ने जानकारी दी कि दमोह वाय पास सीतावावली रोड पर फोर व्हीलर एमपी 15 सीए 5159 में संदेही नीलेश पिता बृन्दावन विश्वकर्मा व सतीश पिता भरत विश्वकर्मा दोनो निवासी रोन कुमरई थाना गढ़ाकोटा बैठे हुए थे।

इनके वाहन की तलाशी की गई तो उसमें से डायनामईंट के कुल 600 सेल, 3 डोरी के बंडल, 1 ब्लास्ट करने की मशीन, 10 कैप, 02 बिट, 01 लोहे की राड ड्रिल कुल कीमती 48 हजार 600 रुपए व एक फोर व्हीलर कीमती 2 लाख रुपए जब्त किया गया। जिनसे वैध दस्तावेज मांगने पर उपलब्ध न होना बताया गया। उपरोक्त संदेहियों का यह कृत्य विस्फोटक अधिनियम की दंडनीय धाराओं में पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 78/2025 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में सराहनीय कार्य निरीक्षक आनंद राज, सउनि रघुराज सिंह, प्रआर महेश यादव, प्रआर सूर्यकांत, प्रआर देवेन्द्र रैकवार, प्रआर सौरभ टंडन, राकेश अठ्या, आर रूपनारायण, आर. आकाश, आर. नरेन्द्र पटेरिया व आर. कृष्णकुमार लोधी ने किया है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..