सचिन जैन बने मंडला के डिप्टी कलेक्टर..अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंत्री, सांसद व विधायक के निवास पर जाकर सौंपा ज्ञापन..जिला कांग्रेस करेगी ध्वजारोहण..

Spread the love

नगर के सचिन जैन बने डिप्टी कलेक्टर मंडला..

प्रतीक्षा सूची में से आयोग ने बनाया डिप्टी कलेक्टर, शासन ने की पहली पदस्थापना..

दमोह। मप्र लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में चयनित दमोह नगर के वसुंधरा नगर निवासी ऋषभ कुमार-श्रीमति प्रतिभा जैन बनगांव वालों के पुत्र सचिन जैन अब डिप्टी कलेक्टर बन चुके है। उनका नाम डिप्टी कलेक्टर की प्रतीक्षा सूची में था जिसके बाद उनका नाम अब डिप्टी कलेक्टर की मुख्य सूची में आ गया है। शासन द्वारा विगत दिवस उनकी पहली पदस्थापना मंडला जिले में डिप्टी कलेक्टर के रूप में की गई है। सचिन जैन के डिप्टी कलेक्टर मंडला बनने की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों व रिश्तेदारों सहित सकल जैन समाज में हर्ष की लहर है। सचिन जैन ने डिप्टी कलेक्टर बनकर अपने परिवार, नगर व समाज को गौरवान्वित किया है। वर्तमान में श्री जैन सहायक आयुक्त सहकारिता एवं राज्य सहकारिता ट्रिब्यूनल के पंजीयक के पद पर कार्यरत थे। सचिन जैन की इस पदोन्नति से परिजनों मित्रों व सकल जैन समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है। 

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंत्री, सांसद व विधायक के निवास पर जाकर सौंपा ज्ञापन..


दमोह। 
प्रांतीय आह्वान पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में अपनी 51 सूत्रीय लंबित मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन पटैल, सांसद राहुल सिंह एवं विधायक जयंत कुमार मलैया के निवास पर पहुंचकर उनकी अनुपस्थिति में उनके निज सचिव को सौंपा। प्रमुख मांगों में राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता देना, वेतन विसंगति को दूर करना, पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, पदोन्नति प्रक्रिया को बहाल करना, दैनिक वेतन भोगी एवं कार्य भारित कर्मचारियों को नियमित करना आदि शामिल हैं। इस मौके पर विभिन्न संघों के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

जिला कांग्रेस करेगी ध्वजारोहण..
दमोह। 
जिला कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठनों विभागो प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों कांग्रेस कार्यकर्ताओं आमजन से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनंचद जैन ने अनुरोध किया है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर सुबह 7 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण सुबह 7ः30 बजे घंटाघर ध्वजारोहण सुबह 7ः40 पर तिलक मैदान में ध्वजारोहण तत्पश्चात् सुबह 7ः45 बजे गांधी चौक पर अनेकों शालाओ के छात्र छात्राओ की उपस्थिति में राष्ट्रगान राष्ट्रगीत के साथ ध्वजारोहण किया जायेगा समस्त कांग्रेसजनों आमजन से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की हैं।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com