कावड़ यात्रा जनमानस को धर्म से जोड़ने एवं युवाओं को नशा मुक्त कराने के उद्देश्य से निकाली जाती हैं-सांसद श्री लोधी
सांसद लोधी की कावड़ पद यात्रा आज से प्रारंभ..
दमोह :
सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी द्वारा 151 किलोमीटर की “संकल्प की अष्टम कांवड़ यात्रा” मां नर्मदा बरमान घाट से देव श्री जागेश्वर नाथ धाम के लिए मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर शुभारंभ की। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा यह लगातार आठवीं यात्रा हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा यह यात्रा आम जनमानस के साथ-साथ नई उम्र के युवाओं को धर्म से जोड़ने एवं उन्हें नशा मुक्त कराने के उद्देश्य को लेकर की जाती हैं।

सांसद श्री लोधी द्वारा प्रतिवर्ष मां नर्मदा जी को चुनरी अर्पित कर पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कलश में जल भरकर एवं पदयात्रा कर बसंत पंचमी के दिन देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचकर भगवान जागेश्वर नाथ जी का मां नर्मदा के जल से अभिषेक करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, श्रद्धालुजन मौजूद रहे।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..