श्रीराम भजन नृत्य ने सभी को किया मंत्रमुग्ध..
बुंदेली दमोह महोत्सव मंच से हुआ नागरिक सम्मान के अन्तर्गत प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का सम्मान किया..
राष्ट्रीय व्यंजन मेले में बुंदेलखंड एवं मारवाड़ी व्यंजन रहे प्रथम..
दमोह – बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के ग्यारहवें दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नागरिक सम्मान, स्वर श्री, राष्ट्रीय व्यंजन मेला प्रतियोगिता, सारंगी वादन और राम भजन पर आधारित नृत्यत्य नाटिका आयोजन किया गया।

बुंदेली दमोह महोत्सव में ग्यारहवें दिवस मंचीय कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा श्री गणेश वंदना एवं पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु नानक एजुकेशन सोसायटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगत सिंह, पारस चिकित्सालय संचालक डॉक्टर गौरव नायक, अतिरिक्त लोक अभियोजक राजकुमार सोनी, राजेंद्र यादव, यातायात थाना टी आई दलवीर सिंह मार्को, लिपिक संघ अध्यक्ष राकेश हजारी, आंगनबाड़ी संघ की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती शोभा तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि मिश्रा, जनपद पंचायत सदस्य पप्पू सिंह लोधी, पार्षद विवेक सेन, श्रीमती सुहाना राय, श्रीमती साधना तिवारी, सरपंच अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत न्यास समिति सदस्यों ने दुपट्टा पहना कर किया।

बुंदेली दमोह महोत्सव मंच से हुआ नागरिक सम्मान के अन्तर्गत प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का सम्मान किया..
बुंदेली दमोह महोत्सव के मंच पर दमोह के ऐसे विद्याथियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जो शिक्षा के साथ खेल साहित्य आदि में दमोह के गौरव को बढ़ाने का कार्य करते हैं कक्षा दसवीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रगति असाटी, पंकज पटेल, साक्षी लोधी एवं कक्षा 12वीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मोनिका साहू, वेदांश नेमा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर सम्मानित स्नेहा लोधी, सत्येंद्र प्रजापति, राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने पर सम्मानित किसन ठाकुर, विजय पटेल एवं बुंदेली दमोह महोत्सव के प्रारंभ में आयोजित मैराथन दौड़ में विशेष सहयोग के लिए शिक्षक विवेक दत्त शर्मा, मोहन राय, आदित्य चौरसिया, रानू जैन, कमलेश सेन, शरद मिश्रा को न्यास समिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्रीराम भजन नृत्य ने सभी को किया मंत्रमुग्ध..
कथक नृत्य कलाकार प्रीति सिंह एवं उनकी टीम द्वारा श्री राम भजन, स्वयंवर एवं रामचरित पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया जब कथक कलाकार अपने नृत्य का प्रदर्शन कर रहे थे तब सभी एकाग्र मन से उनके नित्य प्रदर्शन को देख ने को आतुर थे कथक प्रीति सिंह एवं उनकी टीम का न्यास समिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रीति सिंह ने कथक की शिक्षा गुरु श्री मति विद्या हरि देशपांडे एवं पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी से प्राप्त की. प्रीति सिंह दिल्ली दूरदर्शन से ग्रेडेड आर्टिस्ट है एवं कथक नृत्य की शिक्षा दिल्ली एवं सतना दोनों ही जगहों में अपने विद्यार्थियों को प्रदान कर रही है। प्रीति सिंह ने अपने कथक नृत्य की प्रस्तुति देश के प्रतिष्ठित मंचों के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे यूरोप के कई स्थानों में अपनी नृत्य की प्रस्तुति देने का अवसर प्राप्त हो चुका है। धर्मपाल सिंह और उनकी टीम के द्वारा गजल गायन किया, जिसे सभी ने आनंद के साथ सुना।

व्यंजन मेले में बुंदेलखंड एवं मारवाड़ी व्यंजन रहे प्रथम..
बुंदेली दमोह महोत्सव के 11 दिन राष्ट्रीय व्यंजन मेला का आयोजन महिला कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रोजी बग्गा के संयोजन में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम बुंदेलखंड व्यंजन एवं मारवाड़ी व्यंजन, द्वितीय राजपूत व्यंजन एवं तृतीय गुजराती व्यंजन एवं सिंधी व्यंजन रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मोटे अनाजों को प्राथमिकता देकर व्यंजन बनाने पर श्रीमती सीमा जाट को विशेष पुरस्कार दिया गया। विजयी टीमों को महोत्सव मंच से न्यास समिति एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती अरुणा उज्जैनकर के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। व्यंजन मेला में निर्णायक कमलेश छाबड़ा एवं कविता संगतानी रही।

मुख्य अतिथि निशांत मलैया, अक्षत गोस्वामी, जमना प्रसाद चौबे,संयोजक जिला क्रीड़ा अधिकारी , विवेक दत्त शर्मा, आर बी सिंह, की उपस्थिति में ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के विजय प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु और वजन वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया था

न्यास समिति सचिव प्रभात सेठ, वरिष्ठ संस्थापक सदस्य विवेक शेंडेय, उपाध्यक्ष कैप्टन वाधवा, श्रीमती पूजा सिद्धार्थ मलैया, प्रबंधक कार्यकारिणी संयोजक मोहित संगतानी, कार्यालय प्रभारी घनश्याम पाठक, रवि गोस्वामी, मनीष तिवारी, देवेंद्र सिंह, संतोष रोहित, निलेश सिंघई, राजू नामदेव, मयंक वाधवा, महेन्द्र राठौर, भीम पटेल, कृष्णा तिवारी, अखिलेश गोस्वामी रही सहित सदस्यों की उपस्थिति रही।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..