जिला कलचुरी समाज द्वारा नवनिवार्चित जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे स्वागत कार्यक्रम
दमोह। जिला हैहय क्षत्रिय कलचुरी महासभा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे का स्वागत कार्यक्रम विधानिकुंज राय चौराहे दमोह में जिला कलचुरी महासभा जिला अध्यक्ष के निवास पर किया गया। जिसमें सर्वप्रथम श्याम शिवहरे ने भगवान सहस्त्रवाहु जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर कुमकुम, चन्दर का तिलक लगाकर दीप प्रजुल्लित किया फिर सभी स्वजाति बंधुओं ने भगवान सहस़्त्रवाहू के उपर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

सर्वप्रथम जिला कलचुरी महासभा के जिला अध्यक्ष राजा राय, जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय राय, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर राय, डॉ.राकेश राय, चाचा संजय राय, चाचा राजू राय, चाचा शेरू राय, चाचा चंदू राय कोषाध्यक्ष, रम्मू राय, महेश राय, पार्षद कविता राय, ब्लाक अध्यक्ष हटा सुनील राय, नीरज जायसवाल ब्लाक अध्यक्ष जबेरा, ब्लाक अध्यक्ष तेन्दूखेड़ा देवेन्द्र राय, लालचंद राय, सुनील राय रामरमा, जयकांत राय सहकोषाध्यक्ष, बंटी राय, ओमकार राय, मनोज राय पथरिया ब्लाक अध्यक्ष, पप्पू राय मुस्कान बस सर्विस ने शाल श्रीफल उड़ाकर स्वागत किया फिर गोविन्द राय कन्चू, अभितेन्द्र राय, राकेश राय, मुलायम राय पटेरिया ब्लाक अध्यक्ष, संदीप राय हटा, राजा गौरव राय, सोनू राय, विशाल शिवहरे, आयूष राय, आशीष राय, पप्पू परषोत्तम राय नोहटा, राजू राय बमनपुरा, अभिषेक राय नोहटा, नीलेश राय, कौरासा, चंद्रशेखर राय समन्ना ने श्याम शिवहरे का पुष्पमाला से स्वागत कर उपस्थित सभी स्वाजाति बंधुओं ने भी स्वागत किया। श्याम शिवहरे के साथ स्वागत कार्यक्रम में आये पं.विद्या सागर पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मोनू चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष गोलू बजाज, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव आये सभी का स्वागत शाल एवं श्रीफल उड़ाकर किया गया उसके पश्चात् समाज की ओर से उद्बोधन कार्यक्रम हुआ उसके पश्चात् श्याम शिवहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं समाज के लिए हमेशा तत्पर रहूगा समाज की सेवा करता रहूगा। कार्यक्रम का आभार अभिषेक राय एवं कार्यक्रम का संचालन राजीव राय, साव व जिला सचिव ने किया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..