खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह के सागर नाका कृषि उपज मंडी स्थित मुख्यमंत्री कृषक भोजनालय का किया गया औचक निरीक्षण
भोजनालय में अस्वस्थकर एवं अस्वच्छ परिस्थिति में भोजन का निर्माण, भंडारण एवं
वितरण पाए जाने पर भोजनालय को जारी किया गया नोटिस
मौके पर भोजनालय संचालक को दो दिवस तक भोजनालय को बंद रखने के दिए निर्देश
दमोह : 07 फरवरी 2025
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह के सागर नाका कृषि उपज मंडी स्थित मुख्यमंत्री कृषक भोजनालय प्रो. अभिषेक राय का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर भोजनालय में तैयार भोजन समोसा एवं पूड़ी के नमूनें लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान भोजनालय में अस्वस्थकर एवं अस्वच्छ परिस्थिति में भोजन का निर्माण, भंडारण एवं वितरण करते हुए पाए जाने पर भोजनालय को धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है। मौके पर भोजनालय संचालक को 2 दिवस तक


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..