पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजन किया..

Spread the love

पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजन किया

भाजपा का विशाल स्वरूप दीनदयाल उपाध्याय के परिश्रम, निस्वार्थ भावना का परिणाम है – श्याम शिवहरे

उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम का शुभारंभ

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे, हेमंत छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, रमन खत्री, अमित बजाज, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सहप्रभारी महेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, राजेंद्र चौरसिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश जाटव मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता मनीष सोनी ने उपाध्याय जी के विचारों और सिद्धांत पर प्रकाश डाला।


संगोष्ठी का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का जो एक विशाल स्वरूप हमारे समक्ष है जिसकी शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अथक परिश्रम निस्वार्थ भावना और राष्ट्र के लिए कुछ अच्छा करने की सोच का परिणाम है। किसी भी संगठन को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ ही आर्थिक रूप से भी संगठन को मजबूत बनाए रखना आवश्यक होता है आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से ही भारतीय जनता पार्टी जो आर्थिक संचय करती है उसी से संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं के द्वारा जो सहयोग प्रदान किया जाता है जिससे सभी कार्यकर्ताओं का श्रम के साथ-साथ अर्थ भी संगठन में लगा होता है।


मुख्य वक्ता मनीष सोनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको शत-शत नमन है। उपाध्याय जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उपाध्याय जी के विचार भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की नीतियों में स्पष्ट प्रदर्शित होती है। उपाध्याय जी के विचार थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए, इसी विचार को सार्थक करते हुए भाजपा सरकारों ने किसान, गरीब, विद्यार्थी, युवा, नारी शक्ति सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं का संचालन कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय जी ने संगठन के लिए अथक परिश्रम किया है और इस पर चलते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए सदेव कार्य करता रहता है। उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन वृत पर अपने विचार रखे गए।


संगोष्ठी में मंच संचालन पवन तिवारी पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजन कियाऔर आभार प्रकट कृष्णा राज ने किया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने जटाशंकर स्थित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर समर्पण निधि की शुरूआत की। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मंत्री संजय यादव,कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, आई टी रिंकू गोस्वामी, शिखा जैन, प्रिंस जैन, भरत यादव, अमर सिंह राजपूत, मोंटी रैकवार, राहुल जैन, दीपक मिश्रा,नगर मण्डल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, राजेन्द्र चौरसिया, पार्षद यशपाल सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं नगर मण्डल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया।

भाजपा कार्यालय में किया मीसा बंदियों का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी उपरांत लोकतंत्र सेनानी संघ मीसा बंदी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया सम्मान स्वरूप लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष निर्गुण खरे वरिष्ठ मीसा बंदी अमृत लाल चौरसिया जी का उपस्थित भाजपा पदाधिकारी द्वारा शॉल श्री फल के द्वारा सम्मान किया गया

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com