भाजपा बांदकपुर मंडल ने प. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर बैठक आयोजित उपाध्याय जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करे – राघवेंद्र सिंह परिहार..
दमोह – भारतीय जनता पार्टी बांदकपुर मंडल द्वारा श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर ग्राम मुंडारी में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम के संबंध विस्तृत जानकारी दी।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए मंडल प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसा व्यक्तित्व अब शायद ही देखने को मिले। उनका सादगी पूर्ण जीवन सदैव प्रेरणा स्रोत रहा है। उपाध्याय जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करे। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ न्यौछावर कर दिया और आज भी उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के का कार्य करता है मंडल में जो भी हमारे कार्यकर्ता है उन सभी से आजीवन सहयोग नीति संचय करने का कार्य शीघ्र करना है।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम के अंतर्गत संकलन किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह लोधी, विकास नामदेव, गुलजार सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी, हेमराज सिंह तख्त सिंह राधे यादव सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



More Stories
हस्ताक्षर अभियान के साथ टीम उम्मीद का 18वां स्वच्छता अभियान सम्पन्न..
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..