दमोह: हिनौता घाट में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
दमोह। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेरठ चौकी के पास हिनौता घाट में पैर में गोली लगने से 28 वर्षीय युवक हरिओम जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक का कहना है कि वह पेट्रोल मांग रहा था जिससे पेट्रोल मांग रहा था उसके द्वारा गोली चला दी गई पहले मारपीट की फिर पीछे से गोली चला दी
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पथरिया टी आई सुधीर बेगी द्वारा बताया गया कि अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमोह: हिनौता घाट में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर..


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..