395 साल बाद छत्रपति शिवाजी महाराज व अफजल खान नजर आएं घंटाघर पर..
छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव पर निकाली सजीव झांकियां..
दमोह- शिवाजी महाराज का 19 फरवरी को जन्मोत्सव मनाया गया। इनके जन्म के 395 साल बाद छत्रपति शिवाजी महाराज व उनका कटटर दुश्मन अफजल खान एक साथ घंटाघर पर नजर आए। अवसर था छत्रपति शिवाजी मंच आयोजक समस्त हिंदू समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सजीव चित्रण रूपी कलाकार शिवाजी महाराज व अफजल खान के बीच संवादों का मंचन किया गया।

दमोह के श्रवण पाठक के संयोजन में पिछले 8 साल से शिवाजी जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। उन्होंने क्रूर सेनापति अफजल खान से लोहा लिया था। उनकी ऐतिहासिक लड़ाई और शिवाजी महाराज के देश प्रेम को आज की युवा पीढ़ी आज भी जीवंत किए हुए है। जिसका नजारा बुधवार को निकाली गई शोभायात्रा में दिखाई दिया।

यहां पर शिवाजी के अनुयायी भक्तों ने शहर के शिवाजी चौक से एक शोभायात्रा निकाली जो कीर्ति स्तंभ, अस्पताल चौराहा, घंटाघर होते हुए वापस शिवाजी चौक पहुंची। घंटाघर पर छत्रपति शिवाजी का स्वरूप धरे कलाकार व अफजल खान का रोल कर रहे कलाकार के बीच संवादों का मंचन किया गया, जो इस बार की शोभायात्रा का विशेष आकर्षण का केंद्र था।

आयोजन में समस्त हिंदू समाज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक भईयन जी भाई साहब , दीपेश जी भारतेंदु जी, अमित राय , पंडित मोनू पाठक जी , अजय खत्री जी , कृष्णा तिवारी , कपिल सोनी युवा एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुई।



More Stories
माईसेम सीमेंट फैक्ट्री की अनूठी पहल, शासकीय प्राथमिक शाला जगथर का हुआ पूर्ण कायाकल्प..
हस्ताक्षर अभियान के साथ टीम उम्मीद का 18वां स्वच्छता अभियान सम्पन्न..
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..