अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने दमोह जिले में महिला विंग जिलाध्यक्ष श्रीमती सुशीला राय को किया नियुक्त..
दमोह: मध्यप्रदेश अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने प्रदेशाध्यक्ष संदीप सूरी की अनुशंसा पर संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए दमोह जिले में संगठन का विस्तार किया है। प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा पर दमोह जिले के अंतर्गत श्रीमती सुशीला राय (निवासी: 276, सिविल वार्ड नं. 07, चीरघर के सामने, दमोह) को
महिला विंग का जिलाध्यक्ष, दमोह (म.प्र.) के रूप में मनोनीत किया है।
संगठन ने श्रीमती राय को जिले में संगठन की महिला इकाई को मजबूत करने और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी, जिसे अधोहस्ताक्षरकर्ता की सहमति से गठित किया जाएगा। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन और समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में अंजली परिहार, वंदना श्रीवास्तव, पार्वती रजक, वर्षा ठाकुर, कविता रैकवार, कमला राय, अलका पांडे, सुमन तिवारी, मालती राय मनोहर यादव सहित अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं है


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..