अजबधाम वार्षिक महोत्सव में रहली विधायक पंडित गोपाल भार्गव पहुंचे..
27 कुंडीय सीताराम महायज्ञ का समापन..
छोटे सरकार ने किया विधायक का सम्मान..
विधायक गोपाल भार्गव ने लिया संतों का आशीर्वाद..
दमोह : जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव में 27 कुण्डीय सीताराम महायज्ञ आज पूर्णआहुति के साथ समापन हुआ इस अवसर पर रहली विधायक पंडित गोपाल भार्गव भी अजब धाम पहुंचे जहां उन्होंने छोटे सरकार श्री श्री राम अनुग्रह दास जी का आशीर्वाद लिया साथ ही यज्ञशाला की परिक्रमा की संतों का आशीर्वाद लिया।

छोटे सरकार के द्वारा चंदन लगाकर उनका सम्मान किया एवं सभी साथियों के साथ बैठकर पंडित गोपाल भार्गव ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया पंडित गोपाल भार्गव ने कहा यह एक बड़ा ही भव्य आयोजन है इतने संतों के आगमन से यह भूमि जै जै सरकार के कारण तो धन्य और पुण्य थी ही अब ओर भी पवित्र हो गई इस यज्ञ और आयोजन से समस्त बुंदेलखंड वासियों को धर्म लाभ मिलेगा।

आज अजब धाम में पंडित गोपाल भार्गव के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री नित्यानंद शर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे , मंत्री पहलाद सिंह पटेल , मंत्री लखन पटेल , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी , शासकीय ठेकेदार सोनू तिवारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार , भाजपा उपाध्यक्ष अरुण तिवारी जनसमूह की उपस्थिति रही


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..