दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक में बैंकों को हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत दिए गए लक्ष्यों को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब केवल 20-25 दिन बचे हैं, इसलिए बैंकों को अपनी गति बढ़ानी चाहिए।
कलेक्टर कोचर ने यह भी कहा कि जिन योजनाओं के तहत प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं, उनमें 31 मार्च से पहले वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों और बैंकर्स द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, आरबीआई के प्रतिनिधि नवीन सिंह, एलडीएम नवीन सोनी, एसबीआई मुख्य प्रबंधक आशीष रावत, यूनियन बैंक मुख्य प्रबंधक आदर्श चतुर्वेदी सहित अन्य बैंकर्स के मुख्य प्रबंधक और जिलाधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर कोचर ने बैंकों को दिए लक्ष्य पूरे करने के निर्देश..


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..