
दमोह : 08 नवम्बर 2023
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को पहली बार घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 29 हजार 104 वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से ही मतदान किया है।
इसके साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में लगे 58 हजार 532 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलेशन सेंटर और अत्यावश्यक ड्यूटी में शामिल 182 अधिकारियों-कर्मचारियों ने मतदान किया है। मतदान की प्रक्रिया अभी जारी है। यह सभी आंकड़े 7 नवंबर तक के है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..