
मतदाताओं को जागरूक करने निकला कैण्डिल मार्च
दमोह : 08 नवम्बर 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों की श्रृंखला में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल की उपस्थिति में स्थानीय मानस भवन से कैण्डिल मार्च निकाला गया। कैण्डिल मार्च सीधा घण्टाघर पहुंचा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कैण्डिल अर्पित कर समापन किया गया। कैण्डिल मार्च में मतदान करने संबंधी संदेश आमजन को दिया गया l

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने कहा वोटिंग का टाइम आ गया है, 17 नवंबर को वोटिंग है। सभी नागरिकों से आग्रह है जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में आ चुका है, वह सभी 17 नवंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 तक बजे तक मतदान केन्द्रों में मतदान कर सकते हैं, इसके लिए कैंडल मार्च के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, सहायक नोडल अधिकारी के.पी अहिरवाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..