विधायक उमादेवी खटीक रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर की न्यायपीठ की सदस्य नियुक्त..
दमोह: हटा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक को रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर की न्यायपीठ (कोर्ट) का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत की गई है।
श्रीमती खटीक की नियुक्ति विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों और शैक्षणिक नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
ज्ञात हो कि राज्य के प्रत्येक विश्वविद्यालय के कोर्ट में कुल आठ सदस्य होते हैं, जिनका चयन विधानसभा भोपाल द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है।
विधायक उमादेवी खटीक रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर की न्यायपीठ की सदस्य नियुक्त..


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..