भाजपा की छह दिवसीय ध्येय यात्रा प्रदर्शनी का जिला भाजपा कार्यालय में हुआ शुभारंभ..
दमोह – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला दमोह द्वारा भारतीय जनता पार्टी 6 दिवसीय ध्येय यात्रा प्रदर्शनी (1980 से 2025 तक का) का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन दमोह जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन ने बताया प्रदर्शनी का शुभारंभ दमोह भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह सांसद राहुल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे पूर्व जिला अध्यक्ष ने बहुत ही अच्छी बात कही कि देश को आजादी तो 1947 में मिल चुकी थी परंतु सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी स्वतंत्रता की परिकल्पना आज हम 2024 आते-आते देख रहे हैं, हमारे ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों जैसे श्री राम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल मंदिर उज्जैन कॉरिडोर जैसे अनेक ऐसे स्थल है जिनके उन्नयन एवं विकास का कार्य किया गया। इस ध्येय यात्रा प्रदर्शनी का उद्देश्य यही है कि हमारे जो वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया है, उनके संघर्ष और मेहनत को संकलन करने का कार्य करना है। हमारे पूर्व जिला अध्यक्षों से भेंट कर उनके संस्मरण जानकर आने वाले समय में युवा मोर्चा द्वारा एक इतिहास पुस्तिका बनाने का कार्य का प्रयास किया जाएगा।

सांसद राहुल सिंह ने कहा कि इस अवसर पर मैं आग्रह करना चाहूंगा कि हमारी पार्टी के वह कार्यकर्ता जिन्होंने उस समय कार्य किया जब हमारी पार्टी शून्य पर थी। आपातकाल के समय ऐसे समय उन लोगों ने कैसे कार्य किया होगा जब कांग्रेस की निरंकुश सरकार तानाशाही पर उतारू थी। ऐसे हमारे मूल कार्यकर्ताओं का हम सभी अभिनंदन करते है। भारतीय जनता पार्टी जिसके एक समय केवल दो सांसद हुआ करते थे आज विगत 10 वर्षों से भी अधिक समय से केंद्र में सरकार चला रही है। इसका श्रेय उन सभी कार्यकर्ताओं को है जिन्होंने एक गिलहरी की तरह अपना अमूल्य योगदान दिया है। आप लोगों के योगदान की वजह से ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, सीएए, धारा 370 हटाना, वफ्त बोर्ड संशोधन बिल लाना जैसे राष्ट्रहित कार्य हो पाए।

पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे ने अपने संबोधन में भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक के संघर्ष और यात्रा वृत्तांत को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जब कार्य करने के लिए कार्यकर्ता मिलना मुश्किल होता था उस समय मूल कार्यकर्ताओं ने कड़े संघर्ष से संगठन को आगे बढ़ने का कार्य किया। आज कार्यकर्ताओं की संख्या विश्व में कीर्तिमान रच रही है लेकिन इसका श्रेय उन कार्यकर्ताओं को है जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी के झंडे को थामे रखने का कार्य किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि एक वह समय था जब बहुत ही सीमित संसाधन के द्वारा कार्यकर्ता संगठन का कार्य करते थे उन्हीं के अथक प्रयासों से आज भारतीय जनता पार्टी का यह विशाल वटवृक्ष दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी की यह ध्येय यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के संघर्ष और कर्तव्य निष्ठा को प्रदर्शित करती है।
जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय कार्यकर्ता का मिलना मुश्किल होता था जब पार्टी की बैठक करना होती थी तो किसी एक कार्यकर्ता के प्रतिष्ठान या घरों में बैठकें होती थी उस समय किस तरह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कार्य किया होगा इसकी कल्पना करना भी आज हम सभी के लिए कठिन है।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर ने किया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन ने कार्यक्रम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ध्येय यात्रा प्रदर्शनी के शुभारंभ में पधारे सभी हमारे वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और सभी कार्यकर्ताओं का मैं आभार प्रकट करता हूं।
ध्येय यात्रा प्रदर्शनी कार्यक्रम में जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष अरूण तिवारी, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, वर्षा रैकवार, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश जाटव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेई, बृजेश सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता आलोक गोस्वामी, पार्षद कपिल सोनी, संगीता/सतीश जैन, युवा नेता लोकेन्द्र लकी पटेल, संजय कुशवाहा, कृष्णा राज, देवकिनन्दन पटेल, कपिल शुक्ला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राहुल जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा, राकेश सिंह लोधी, कुलदीप पटेल, सृजन असाटी सहित भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेता एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
More Stories
कांग्रेसजन मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देगें-रतनचंद जैन..
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अहंकार का मर्दन: किशोरी निधि गर्ग द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में वर्णन..
करणी सेना के आते ही पुलिस ने गठित की एसआइटी..