भाजपा युवा मोर्चा दमोह की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक संपन्न..

Spread the love

भाजपा युवा मोर्चा दमोह की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक संपन्न

युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है- श्याम शिवहरे 

दमोह – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला दमोह की आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन ने बताया बैठक का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, युवा मोर्चा प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन, जिला महामंत्री कार्तिक शैलार, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, शैलेश पटेल, प्रिंसदीप खटीक, जिला मंत्री सीमांत चौरसिया, शिवांक असाटी, सोनू मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन, मंचासीन रहे। बैठक को संबोधित करते हुए

*भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे* ने कहा कि विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत संगठन के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों ने एक ही कश्ती में सवार होकर सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। इसके बाद आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम में भी सभी ने मिलकर कार्य किया। युवा मोर्चा संगठन का एक महत्वपूर्ण भाग है क्योंकि युवा मोर्चा ही वह कड़ी है जिसके माध्यम से देश के भविष्य युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाता है। जैसा कि पूर्व वक्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका की बात कही है और मुझे विश्वास है कि युवा मोर्चा अपने इस दायित्व को पूर्ण रूप से निभाएगा। 

*भाजपा जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सतीश तिवारी* ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस से लेकर डॉक्टर अंबेडकर जयंती तक संगठन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी अपनी सहभागिता निभा रहे है। इसी कड़ी में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत हम सभी अपने- अपने बूथ पर धार्मिक, सामाजिक स्थानों की साफ सफाई एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में जाकर वहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण, भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के हितग्राहियों से संपर्क जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहें। इसमें युवा मोर्चा को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से यही आशा है कि वह अपने दायित्वों को पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे। 

*भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी* ने कहा कि संगठन में कार्य करने से अनुभव मिलता है जो आगामी भविष्य में आपको सफलता पाने में सहायक होता है। हम जितनी लगन और कर्तव्य निष्ठा से कार्य करेगें। हमारे वह संजीवनी का कार्य करेगा। गांव चलो बस्ती चलो अभियान ध्येय यात्रा में युवा मोर्चा को अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करेगें ऐसी आशा है। 

*युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन* ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेतृत्व के द्वारा युवा मोर्चा पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण दायित्व सौंपें है और कहा भी जाता है की युवा मोर्चा भाजपा संगठन के झंडे का डंडा है जिससे वह सदैव लहराता रहता है। वरिष्ठ नेताओं ने हम सभी को आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी और कार्यक्रमों को किस तरह क्रियान्वित करना है यह भी बताया है। युवा मोर्चा के सभी साथी कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि हम अपने वरिष्ठ नेतृत्व के विश्वास को धरातल पर कार्य करके सफल बनाएंगे। 

बैठक का संचालन कार्तिक शैलार एवं आभार दीपक मिश्रा ने प्रकट किया। 

बैठक में अनुराग नेमा, ललित गुप्ता, राकेश लोधी, अखिलेश चौबे, विधान पारासर, शिवेंद्र तिवारी, आलोक चौबे, गौरव चौरहा, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com