अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या में निकाली गई वाहन रैली..डॉ अंबेडकर जी जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा दीनदयाल नगर मंडल ने बाबा साहेब प्रतिमा पर सफाई कर दीप प्रज्ज्वलित किए..

Spread the love

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या में निकाली गई वाहन रैली
दमोह।
 डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या को शहर के विभिन्न वार्डो से एकत्रित होकर एक वाहन रैली निकाली गई जिसमें शहर के हर वार्ड से युवाओ की उपस्थिति रहीं। वाहन रैली का आयोजन  डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा किया गया तथा वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहनीश राव, सुनील आनंदर, पप्पू कसोटया, हरवेन्द्र, धमेन्द्र, मनीष बाबा, अजय बौद्व, रामेश्वर चौधरी, अरविंद, नरेन्द्र अहिरवार सहित सकल हिन्दु समाज के समस्त लोगों की उपस्थिति रहीं। डॉ.भीमराव अंबेडकर चौक पर वाहन रैली का समापन पुष्पवर्षा कर किया गया।

डॉ अंबेडकर जी जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा दीनदयाल नगर मंडल ने बाबा साहेब प्रतिमा पर सफाई कर दीप प्रज्ज्वलित किए।

दमोह – भारतीय जनता पार्टी दमोह दीनदयाल नगर मंडल द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134 जन्म जयंती के पूर्व संध्या पर दमोह नगर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर सफाई की गई तदुपरांत प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किये गए। 

भाजपा महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने कहा कि भाजपा दीनदयाल नगर मंडल दमोह के द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साफ सफाई उपरांत दीप प्रज्वलित कर अपनी श्रद्धांजलि दी गई। डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

अनुसूचित जाति मोर्चा जिला गणेश जाटव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर दीपक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी तरह जिले के सभी मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेश राजेंद्र चौरसिया ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान निर्माण का कठिन कार्य किया। वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है विश्व में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का जो दर्जा आज भारत को प्राप्त है वह डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान की ही देंन है। 

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजिद रिजवी, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, राकेश गुरु, पार्षद विजय जैन, भरत यादव, विवेक अग्रवाल, अरूण सोनी, कुसुम खरे डीके रोहित, रत्नेश खरारे, अखिलेश सिंह घोषी, आदित्य सिरोठिया, कार्तिक शेलार, विधान पारासर सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com