हमें जो भी मिला है बाबा साहब अंबेडकर से मिला है- बसपा
दमोह। बहुजन समाज पार्टी ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती एवं बसपा स्थापना दिवस पर विचार संगोष्ठी समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर जोन प्रभारी सीएस बौद्व ने विस्तार से महापुरूषों के संघर्षो के साथ बाबा साहब अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष, त्याग व संविधान निर्माण पर विचार रखे एवं बहुजन समाज पार्टी की रीति नीति उद्देश्य पर बात रखते हुए कहा कि बसपा व बसपा की अध्यक्ष बहिन मायावती जी ही देश में संविधान की मूल भावना समता स्वतंत्रता बंधुत्व एवं न्याय स्थापित कर सकती है। मुख्य अतिथि बौद्व जी ने भाजपा की भ्रमित योजनाएं जैसे अंबेडकर कामधेनु योजना, डॉ.अंबेडकर अभ्यारण्य योजना मात्र दिखावा है। कार्यक्रम को जिला प्रभारी आशाराम चौधरी, कोमल अहिरवार, डीआर अहिरवार, केएल लारिया, भूपेन्द्र सोनी, जुगेन्द्र चौधरी, महाराज सिंह, भानु प्रताप सिंह लोधी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रविशंकर अहिरवार, प्रमोद दिनकर, वीरेश सेन, विकास, गया प्रसाद, जानवी, कंछेदी, हरप्रसाद, रविकुमार, निगम, जाहर, भूपेन्द्र बौद्व, गोहल, नरेन्द्र आदि का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी का आभार व कार्यक्रम समापन अध्यक्षीय वक्तत्य के साथ इंजी.गोवर्धन राज जिलाध्यक्ष बसपा दमोह ने किया।
हमें जो भी मिला है बाबा साहब अंबेडकर से मिला है- बसपा..


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..