आज धूमधाम से मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव
शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
दमोह। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आज अक्षय तृतीया पर धूमधाम से मनाया जाएगा, प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि आज प्रातः 8 बजे पॉलिटेक्निक के पास परशुराम टेकरी पर भगवान परशुराम का पूजन, अर्चन, हवन एवं प्रसाद वितरण होगा। प्रातः 10 बजे से सिविल वार्ड नं. 4 में स्थित शिव पार्वती मंदिर में सुंदरकांड प्रारंभ होगा एवं शाम 5 बजे यहीं से एक भव्य शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी

जो कोऑपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर, अस्पताल चौराहा, कोऑपरेटिव बैंक चौराहा होते हुए शिव पार्वती मंदिर पर समापन होगा तथा यहां पर शाम 7ः30 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा। सर्व ब्राह्मण समाज ने सभी विद्वतजनों से इस शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..