देवश्री नारद जयंती पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह संपन्न
दमोह: विश्व संवाद केंद्र, महाकौशल प्रांत द्वारा आदि पत्रकार देवश्री नारद जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को एक व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर के एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम ने अध्यक्षता की, जबकि प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संयोजक विनय दीक्षित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

श्री दीक्षित ने अपने संबोधन में देवश्री नारद को आद्य संवाददाता बताते हुए कहा कि वे तीनों लोकों में संवाद और सम्मान स्थापित करते थे। उनका जीवन एक आदर्श पत्रकार का प्रतीक है और उनकी वाणी प्रामाणिक होती थी। उन्होंने आज की पत्रकारिता में समर्पण और लोक कल्याण की भावना को महत्व देने की बात कही। श्री दीक्षित ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याण की भावना से पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री गौतम ने जिले के पत्रकारों को हर मुश्किल में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने और प्रदेश ही नहीं, देश भर में पहचान बनाने के लिए आश्वस्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवश्री नारद और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला प्रचार प्रमुख विक्रम साहू ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की और देवश्री नारद सम्मान समारोह की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर के मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया मॉनिटरिंग प्रमुख वैभव नायक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पत्रकार संपर्क प्रमुख हिमांशु रैकवार ने किया।
इस अवसर पर जबलपुर से पधारे विनय सोलंकी, विभाग प्रचार प्रमुख दीपक तिवारी, जागरण पत्रिका प्रमुख बलराम गौतम, साप्ताहिक पत्रिका प्रमुख मुकेश दुबे, भाईयन कुमार, नगर प्रचार प्रमुख तरुण कोरी, संदीप खरे, कन्हैया तिवारी, अभिनव यादव, देव सिंग ठाकुर, संजू रैकवार एवं शिवांशु सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..