हिंडोरिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई: एक आरोपी से अवैध कट्टा जब्त, बोलेरो से 11 पेटी अवैध शराब पकड़ी..
दमोह जिले में पुलिस का अवैध गतिविधियों पर शिकंजा..
दमोह, 20 मई 2025:
दमोह जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हिंडोरिया पुलिस ने दो अहम कार्रवाइयां करते हुए क्षेत्र में बड़ा संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और एसडीओपी रघु केसरी के मार्गदर्शन में जिले में लगातार सख्ती बरती जा रही है।
पहली कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर और चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लकी यादव को गिरफ्तार किया है। लकी यादव को एक 12 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना हिंडोरिया में अपराध क्रमांक 210/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसंगत कार्रवाई की गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुआ।
दूसरी कार्रवाई: बोलेरो से 11 पेटी अवैध शराब बरामद
इसी दौरान, बांदकपुर चौकी पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 11 पेटी अवैध शराब जब्त कर शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है।
टीम की सक्रियता से मुमकिन हुई सफलता
इन कार्रवाइयों में चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक भगवानदास दाहिया और आरक्षक राजकुमार लोधी की भूमिका सराहनीय रही। लगातार मिल रही सफलता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ हुई है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में भय का माहौल बना है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..