भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन..
दमोह। भारत रत्न एवं संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय दमोह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के देशहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व शांत, शालीन और दूरदर्शी था। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था लागू कर गांव-गांव में विकास की नींव रखी। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशहित में बलिदान देने वाली पार्टी है और राजीव गांधी का जीवन भी सेवा, सद्भाव और विकास को समर्पित रहा।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी का सौम्य चेहरा आज भी हमारी आंखों के सामने जीवंत प्रतीत होता है। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
सभा में लालचंद राय, आशीष राय, तिलक सिंह, रजनी ठाकुर, बबलू भट्ट, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी, अरुण मिश्रा, रत्नेश चतुर्वेदी, पवन यादव, पंकज खत्री, गीता लोधी, खिल्लू ठाकुर आदि ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि संचार क्रांति के नायक राजीव गांधी ने देश को तकनीकी दिशा में आगे बढ़ाया। सुपर कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप जैसे उपकरणों की नींव उनके ही कार्यकाल में पड़ी, जो आज आम जन की जरूरत बन चुके हैं।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..