अवैध शराब के विरुद्ध 10 आरोपियों से 79 लीटर शराब जब्त..

Spread the love

दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के विरुद्ध 10 आरोपियों से 79 लीटर शराब जब्त

दमोह। 20 मई 2025:
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में दिनांक 20 मई को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।

इस कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों से कुल 79 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 300 पाव देशी शराब, 20 बीयर की बोतलें और 10 लीटर कच्ची शराब शामिल है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग ₹33,000 आँकी गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. रीतेश पिता रामलाल अहिरवार (31) – नगर पालिका के पीछे, दमोह
  2. राहुल पिता प्रेमशंकर बरदिया (29) – मागंज वार्ड नं. 1, दमोह
  3. रवि पिता बालसिंह कुंचबदिया (38) – जबलपुर नाका, दमोह
  4. दीपक पिता रमेश चक्रवर्ती (21) – गडरयाउ मोहल्ला, दमोह
  5. रत्तू पिता शिवराज बसोर (48) – गडरयाउ मोहल्ला, दमोह
  6. राजू पिता सुरेंद्र ठाकुर (32) – धुवातला के पास, दमोह
  7. लकी उर्फ लोकेन्द्र पिता राजकुमार रोहित (30) – धमपुरा, दमोह
  8. संदीप पिता राजेन्द्र ताम्रकार (42) – न्यू दमोह
  9. देवेंद्र पिता कन्हैयालाल रैकवार (30) – पुराना बाजार नं. 2, दमोह
  10. मुन्नालाल पिता लखनलाल प्रजापति (42) – जटाशंकर बीड़ी कॉलोनी, दमोह

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी: निरीक्षक मनीष कुमार, उनि सियाराम सिंह, सउनि साहब सिंह, प्र.आर. कृष्णकुमार दुबे, घासीराम, तुलसीराम, सरमन, महेन्द्र, प्रमोद चौबे, राजेश ठाकुर, अनेन्द्र, भगवत, कलीम खान, आर. ब्रिजेन्द्र मिश्रा, राजकुमार ठाकुर, गनपत, देशरजा, रूपनारायण, कृष्णकुमार, नरेन्द्र पटेरिया, योगेन्द्र राजपूत, आसिफ, हिमांशु, रामकुमार, शैलेन्द्र, उमेश, महिला आरक्षक साजली, बिमला, एवं आरती।

पुलिस की यह कार्यवाही अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचाने वाली रही। दमोह पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com